देश

Parliament Standing Committee:संसद की स्थायी समितियों मे हुआ फेरबदल, कांग्रेस को झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 11:37 PM IST

संसद की स्थायी समितियों (parliament standing committee) का पुनर्गठन किया गया है, इसमें कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है, कांग्रेस ने गृह और आईटी की संसदीय पैनल की अध्यक्षता खो दी है।

Image

संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया गया है

संसद की स्थायी समितियों मे बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, बताते हैं कि पार्टी ने दो बड़े समितियों की अध्यक्षता खो दी है कांग्रेस वहीं तीसरी सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को किसी भी पैनल की अध्यक्षता नहीं दी गई है। 4 अक्टूबर को संसद की स्थायी समिति का पुनर्गठन किया गया। बड़े फेरबदल में कांग्रेस ने गृहमंत्री (Home) और आईटी (IT) की संसदीय पैनल की अध्यक्षता खो दी है।

वहीं तीसरी सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को किसी भी पैनल की अध्यक्षता नहीं दी गई है। इससे पहले लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के पास भी एक समिति का अध्यक्ष पद था। लोकसभा में सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की समिति के अध्यक्ष थे।

कांग्रेस को केवल एक समिति की अध्यक्षता दी गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर पर पार्टी का भरोसा बढ़ा

संसदीय समितियों के पुनर्गठन के मुताबिक बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को शिक्षा, महिला, बाल-युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर पर पार्टी का भरोसा बढ़ा है। विवेक ठाकुर को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सह प्रभारी बनाया गया था और तरह से संगठन में बड़ी भूमिका निभाई उसके बाद से पहली बार के सांसद के तौर पर भारी भरकम संसदीय समिति की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

वहीं लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह को रेलवे की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उत्तर प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद बृजलाल को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article