देश

Pak के लिए जासूसी करने के आरोप में यूपी का एक शख्स गिरफ्तार, लगातार ISI के संपर्क में था

शहजाद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाले व्यक्तियों पर देशव्यापी कार्रवाई के बीच पकड़ा गया। इस अभियान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Spying for Pakistan: उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) ने रामपुर जिले के टांडा कस्बे से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक एसटीएफ की मुरादाबाद इकाई को सूचना मिली थी कि टांडा के आजाद नगर मोहल्ले का निवासी शहजाद आईएसआई के लिए सीमा पार से तस्करी और जासूसी गतिविधियों में संलिप्त है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर अवैध व्यापार में लिप्त

एसटीएफ ने कहा कि उसे पक्की जानकारी मिली थी कि शहजाद पाकिस्तानी एजेंसियों के संरक्षण में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अवैध व्यापार में लिप्त है और वह आईएसआई के आकाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं भी देता पाया गया।

सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, मसाले और अन्य सामान की तस्करी करता रहा है

अधिकारियों ने बताया कि शहजाद कई वर्षों से पाकिस्तान जाता रहा है और सीमा पार से सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, मसाले और अन्य सामान की तस्करी करता रहा है। उन्होंने दावा किया, 'वह कथित तौर पर आईएसआई के लिए काम कर रहा था और इसके गुर्गों के साथ लगातार संपर्क में था।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article