देश

दानिश अली को संसद में अपशब्द कहने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आए रमेश बिधूड़ी, जानिए क्या कहा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 24, 2023, 08:06 PM IST

रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बसपा नेता कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणियों को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

Image

रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली मामले पर पहली बार दिया बयान

Photo : ANI

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी, संसद में दानिश अली को अपशब्द कहने के बाद पहली बार आज कैमरे के सामने आए और इस मामले पर कमेंट किया। दरअसल रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को इस बार के विशेष सत्र के दौरान कई अपशब्द बोले थे, जिसे लेकर हंगामा मचा हुआ है और विपक्ष बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

क्या बोले रमेश बिधूड़ी

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि लोक सभा अध्यक्ष इस घटना की जांच कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बिधूड़ी ने कहा- "नो कमेंट। वो स्पीकर साहब देख रहे, उसपर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता।"

मिली है चेतावनी

रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बसपा नेता कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणियों को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को बिधूड़ी को इस तरह का व्यवहार दोबारा करने पर "सख्त कार्रवाई" की चेतावनी दी थी।

कारण बताओ नोटिस

उसी दिन, बिधूड़ी को भाजपा द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया, जिसमें यह बताने के लिए कहा गया कि असंसदीय भाषा का उपयोग करने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। बिधूड़ा से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह