क्रिकेट

जोस बटलर ने टी20 में तोड़ दिया विराट कोहली का रिकॉर्ड, निशाने पर रोहित और बाबर आजम

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब टी20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह नंबर 3 पर पहुंच गए हैं और अब उनसे आगे केवल रोहित शर्मा और बाबर आजम हैं।

Image

जोस बटलर (साभार-AP)

भारत के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में जोस बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिली। हैरी ब्रूक के साथ दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी करते हुए जोस बटलर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी पारी खेल दी। 51 गेंद में शतक जड़ने वाले बटलर ने 64 गेंद में 12 चौके और 8 छक्के की मदद से 131 रन की बड़ी पारी खेली। इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने टी20 का तीसरा और भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। इस क्रम में बटलर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए।

बटलर ने इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत की और मात्र 64 गेंदों में 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 131 रन बनाए, जिससे उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के रनों की संख्या 4,212 हो गई। विराट कोहली ने संन्यास लेने से पहले 2010 से 2024 के बीच भारत के लिए 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4,188 रन बनाए थे। बटलर ने अपने 160वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए कोहली से 35 से अधिक पारियां खेलीं।

टॉप पर हैं बाबर आजम

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम टॉप पर हैं। उनके नाम 145 मैचों में 4,596 रन हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2007 से 2024 के बीच 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (151 पारियों) में 4,231 रन बनाए थे। उन्होंने भी 2024 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। जोस बटलर के पास रोहित और बाबर आजम से आगे निकलने का मौका है। जिस फॉर्म में बटलर हैं, ये बस कुछ दिनों की बात है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article