देश

वियतनाम नौका हादसे में सबसे ज्यादा तमिलनाडु के प्रभावित, मौत की नींद सो गईं 10 जिंदगियां; CM विजय ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Vietnam Boat Accident: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने वियतनाम नौका दुर्घटना पर दुख जताया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Image

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय

Photo : PTI

Vietnam Boat Accident: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे वियतनाम में नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के लोगों के पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए भारतीय दूतावास के समन्वय में काम करें।

मुख्यमंत्री विजय ने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार, वियतनाम में नाव पलटने की घटना में तमिलनाडु के कम से कम 10 पर्यटकों की मौत हो गई है।

तमिलनाडु के 10 लोगों ने तोड़ा दम

क्रमांकमृतकराज्य
1सेंथिल कुमार जयवेल (Senthil Kumar Jayavel)तमिलनाडु
2मुरुगा प्रभु अरुमुगम (Muruga Prabhu Arumugam)तमिलनाडु
3श्रीधर धर्मराजन (Sridhar Dharmarajan)तमिलनाडु
4शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद (Shaik Abdullah Abdul Majeed)तमिलनाडु
5बालाजी नटशन (Balaji Natesan)तमिलनाडु
6विनया कुमार चिथापुरम भास्करा (Vinaya Kumar Chithapuram Bhaskara)तमिलनाडु
7रविशंकर सुगुमरन (Ravisankar Sugumaran)तमिलनाडु
8संतोष कुमार शांतिलाल जैन (Santosh Kumar Shantilaljain)तमिलनाडु
9बाबू कुप्पुस्वामी (Babu Kuppuswamy)तमिलनाडु
10अलागुराजन शिवासामी (Alagurajan Sivasamy)तमिलनाडु
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: वियतनाम में दुर्घटनाग्रस्त हुई नाव में कौन-कौन था सवार? 15 लोगों ने गंवाई जान; PM मोदी बोले- भारतीय दूतावास कर रहा मदद

वियतनाम नौका दुर्घटना में 15 की मौत

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को अचानक एक नाव पलट गई है। इस हादसे में भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जब नाव पलटी उस वक्त उसमें 32 भारतीय पर्यटक सवार मौजूद थे। मृतकों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के दो लोग शामिल हैं।

अंग्रेजी दैनिक 'वियतनाम न्यूज' के अनुसार, इस घटना में 21 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 लोगों की जान चली गई, ये सभी पर्यटक थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को बचाया गया है उनमें दो की हालत गंभीर है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह