देश

VIDEO: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग​, पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर हुई अहम चर्चा

West Asia Conflict: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पश्चिम एशिया संकट पर अनौपचारिक मंत्रियों के समूह की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की हाई लेवल मीटिंग

Photo : ANI

West Asia Conflict: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पश्चिम एशिया संकट पर अनौपचारिक मंत्रियों के समूह की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।

PM मोदी ने CMs संग की बात

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और भारत पर उसके संभावित प्रभाव के संदर्भ में तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों और उप राज्यपालों के साथ एक बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। इस दौरान, पीए मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों द्वारा दिए गए अहम सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि ये सुझाव उभरती स्थिति का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भावी चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता, तैयारियों और समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

पीआईबी के मुताबिक, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास इस तरह के वैश्विक व्यवधान से निपटने का पहले का अनुभव है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए सामूहिक प्रयासों को याद किया, जब केंद्र और राज्यों ने 'टीम इंडिया' के रूप में मिलकर आपूर्ति शृंखलाओं, व्यापार और दैनिक जीवन पर प्रभाव को कम करने के लिए काम किया। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि यही सहयोग और समन्वय की भावना वर्तमान परिस्थितियों से निपटने में भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि हालात लगातार बदल रहे है, जिसके लिए निरंतर निगरानी और अनुकूल रणनीतियों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 3 मार्च से एक अंतर-मंत्रालयी समूह सक्रिय है, जो दैनिक आधार पर स्थिति की समीक्षा कर रहा है और समय पर निर्णय ले रहा है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग एवं आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूती प्रदान करना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article