देश

अलवर से जासूस गिरफ्तार, हनीट्रैप का हुआ था शिकार, PAK के लिए करता था काम

जांच में सामने आया कि मंगत सिंह को पाकिस्तान की एक महिला हैंडलर ने 'ईशा शर्मा' के नाम से हनीट्रैप किया था। मंगत को सहयोग के बदले पैसों का लालच दिया गया था। मामले में राजस्थान जयपुर स्थित स्पेशल पुलिस स्टेशन में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत शुक्रवार को मंगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Image

अलवर से जासूस गिरफ्तार। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Pak spy arrested: राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगत सिंह के रूप में हुई है। मंगत को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अलवर कैंट क्षेत्र की निगरानी के दौरान मंगत सिंह निवासी गोविंदगढ़, अलवर की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

महिला हैंडलर ने 'ईशा शर्मा' के नाम से हनीट्रैप किया

जांच में सामने आया कि मंगत सिंह को पाकिस्तान की एक महिला हैंडलर ने 'ईशा शर्मा' के नाम से हनीट्रैप किया था। मंगत को सहयोग के बदले पैसों का लालच दिया गया था। मामले में राजस्थान जयपुर स्थित स्पेशल पुलिस स्टेशन में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत शुक्रवार को मंगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और इसके बाद राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

spy pak

spy pak

पाकिस्तानी महिला हैंडलर की गिरफ्त में था मंगत

बताया जा रहा है कि मंगत सिंह पिछले दो वर्षों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हेण्डलरों के संपर्क में था। उसका यह संपर्क सोशल मीडिया के जरिए होता था। जानकारी यह भी सामने आई है कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले और बाद में मंगत ईशा शर्मा नाम की एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर से संपर्क में था। इस पाकिस्तानी महिला हैंडलर के हनीट्रैप में फंसकर और पैसे के लालच में वह उसकी गिरफ्त में आ गया था और सोशल मीडिया के माध्यम से अलवर शहर की अतिमहत्वपूर्ण छावनी इलाके एवं देश के अन्य सामरिक स्थलों की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहा था।

सीआईडी इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया

केंद्रीय पूछताछ केंद्र जयपुर पर विभिन्न इन्टेलीजेन्स एजेन्सियों द्वारा की गई पूछताछ एवं उसके मोबाइल को जांच करने के बाद 10 अक्टूबर 2025 को जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान ने उसे गिरफ्तार किया गया।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article