देश

ईद पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे का प्लान, इन शहरों के लिए चल रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, देखें फुल शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 02:51 PM IST

ईद के मौके पर यात्रियों में आने-जाने की मारामारी मची हुई है। ऐसे में रेलवे ने नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को बहुत फायदा होगा और ट्रेनों की मारामारी से राहत मिलेगी। जानिए इन ट्रेनों का रूट और शेड्यूल।

Image

रेलवे चला रहा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Festival Special Trains- त्योहारी मौसम में रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ अहम ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। होली के बाद रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। खास तौर पर ईद को देखते हुए फैसला अहम है। रेलवे पांच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को बहुत फायदा होगा और ट्रेनों की मारामारी से राहत मिलेगी। जानिए इन ट्रेनों का रूट और शेड्यूल।

ट्रेन संख्या 03136 पटना-कोलकाता स्पेशल- 9 अप्रैल 2024 को पटना से 12.15 बजे खुलकर बख्तियारपुर, मोकामा, झाझा के रास्ते देर रात 23.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 03046 मुजफ्फरपुर-हावड़ा स्पेशल- 9 अप्रैल 2024 को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे चलेगी और समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा के रास्ते देर रात 01.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09040 जयनगर-नंदूरबार स्पेशल- 10 अप्रैल 2024 को जयनगर से 02.00 बजे चलकर दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, पटना, डीडीयू के रास्ते 11 अप्रैल 2024 को 12.00 नंदूरबार पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09038 भागलपुर-नंदूरबार स्पेशल -10 अप्रैल 2024 को भागलपुर से 23.00 बजे चलकर किउल, मोकामा, पटना, डीडीयू के रास्ते 12 अप्रैल 2024 को 07.00 बजे नंदूरबार पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05616 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल -15 अप्रैल 2024 को गुवाहाटी से 18.00 बजे चलकर कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, आयोध्या धाम जं., लखनऊ, आगरा कैंट, जयपुर के रास्ते 18 अप्रैल 2024 को 03.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article