देश

'तो क्या अब महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करेगी कांग्रेस?' जानें किरेन रिजिजू ने क्यों कहा- राहुल गांधी ने कर दी बड़ी गलती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की अभिव्यक्ति और अधिकारों को लेकर एक वीडियो साझा किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस से महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करने की उम्मीद जताई। वहीं, रिजिजू ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें प्रयागराज की बजाय रांची जाना चाहिए था।

Image

राहुल गांधी के बयान पर किरेन रिजिजू का तंज, 'तो क्या अब महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करेगी कांग्रेस?'

Photo : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला अधिकार को लेकर एक वीडियो अपने आधिकारी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा,"भारत की महिलाओं की ऊर्जा दबी हुई है। उसे खुद को अभिव्यक्त करने की अनुमति नहीं है। उसे कल्पना करने की अनुमति नहीं है। मेरे लिए, कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक उसकी महिलाएं खुद को अभिव्यक्त न करें। और मुझे लगता है कि मेरी राजनीति का एक बड़ा हिस्सा और इस देश में राजनीति का जो स्वरूप होना चाहिए, वह लोगों को यह समझाने के बारे में है कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अवरुद्ध और अपूर्ण है। विपक्ष के नेता श्री को सुनने के लिए यह वीडियो देखें।"

कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी के दिग्गज नेता किरेन रिजिजू ने अपनी प्रतिक्रिया शेयर किया। उन्होंने राहुल गांधी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा,"यह कांग्रेस पार्टी की ओर से एक सकारात्मक संदेश प्रतीत होता है। राहुल गांधी जी के महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में स्पष्ट परिवर्तन दिखाई देता है। अब, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करेगी।"

वहीं, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता से बड़ी गलती हो गई। उन्हें प्रयागराज की जगह रांची जाना चाहिए था। बता दें कि राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और उसकी नीतियों की वजह से देश का युवा आज बेहाल है। राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 47 मिनट बात की। उन्होंने कहा, 'सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है। इनसे कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ। मजदूरी करो। 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है।'

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें