Rahul Gandhi Meets New Zealand Deputy PM: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की, जिस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, साझा लोकतांत्रित मूल्यों तथा वैश्विक सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस मुलाकात के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी मौजूद थे। न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री इन दिनों भारत के दौरे पर हैं।
राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘न्यूज़ीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मिलना सुखद रहा। दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करने, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और तेजी से जटिल होती दुनिया में वैश्विक सहयोग के महत्व पर गर्मजोशी भरी बातचीत हुई।’’
