देश

Bharat Jodo Yatra: गुजरात से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा पार्ट 2, मेघालय में होगा समापन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 8, 2023, 05:46 PM IST

Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने पुष्टि की है कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट गुजरात से शुरू होगा और मेघालय तक जाएगा। हालांकि, नए मार्ग और संबंधित तिथियों के बारे में विवरण अभी तक अपुष्ट है।

Image

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट गुजरात से होगा शुरू

Photo : Twitter

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट जल्द ही शुरू होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू होकर पूर्वोत्तर राज्य मेघालय तक चलने वाला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पहले 'नवंबर से पहले' गुजरात के पोरबंदर से अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट तक मार्च की संभावना जताई थी।

समय के बारे में अभी ऐलान नहीं

अब महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने पुष्टि की है कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट गुजरात से शुरू होगा और मेघालय तक जाएगा। हालांकि, नए मार्ग और संबंधित तिथियों के बारे में विवरण अभी तक अपुष्ट है। कहा जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के दौरान पहले चरण से बचे हुए राज्यों को कवर करने की कोशिश की जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा पहला चरण

पहला चरण पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था और कश्मीर में समाप्त हुआ था। यह 130 दिनों से अधिक समय तक चला और 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article