देश

ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का एक और सदस्य पंजाब से पकड़ाया, कनाडा-पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 1, 2022, 11:47 PM IST

इस संदिग्ध की गिरफ्तारी से पहले भी पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन सदस्यों के संपर्क पाकिस्तान तक जुड़े हैं। जिससे खुफिया एजेंसियां और सतर्क हो गईं हैं। इस सदस्य का कनेक्शन गैंगस्टर लखबीर सिंह के साथ भी है। जो इस समय कनाडा में रहता है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • संदिग्ध के पास से मिला है आधुनिक हथियार
  • एके-56 के साथ-साथ मिले हैं कारतूस
  • पंजाब के कई बड़े गैंगेस्टरों के साथ है संदिग्ध का संपर्क

पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के एक और आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी के तार कनाडा से लेकर पाकिस्तान तक जुड़े हुए हैं। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पंजाब पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति कनाडा के गैंगस्टर लखबीर सिंह और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा द्वारा संयुक्त रूप से संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सदस्य है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव जोगेवाल के हरप्रीत सिंह उर्फ हर सरपंच के रूप में हुई है। इससे पहले काउंटर इंटेलिजेंस के सहायक महानिरीक्षक नवजोत सिंह माहल के नेतृत्व में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने दो गुर्गों बलजीत सिंह मल्ही और गुरबख्श सिंह की गिरफ्तारी के साथ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

पुलिस ने दो मैगजीन के साथ एक स्वचालित एके-56 राइफल, 90 कारतूस और दो गोले बरामद किये हैं। डीजीपी यादव ने शनिवार को कहा कि आरोपी बलजीत मल्ही के खुलासे के बाद पुलिस टीम हरप्रीत सिंह उर्फ हर सरपंच को पकड़ने में कामयाब रही, जो इटली में रह रहे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी संघेरा का करीबी माना जाता है और कनाडा के गैंगस्टर लखबीर के संपर्क में भी था।

एआईजी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि आरोपी हर सरपंच गैंगस्टर लखबीर और हैप्पी संघेरा की ओर से अपने सहयोगियों को वित्तीय सहायता और रसद सहायता प्रदान करने के लिए भी पैसे इकट्ठा करता था।

इस गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। अब इस आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस आतंकी मॉड्यूल के और सदस्यों को पकड़ा जा सके।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश