देश

'हम कांग्रेस के पक्के सिपाही', सोनिया गांधी से मिले प्रताप सिंह बाजवा सहित अन्य नेता; पंजाब चुनाव की तैयारियां हुईं तेज

Punjab Assembly Polls 2027: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित राज्य के कई पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी और पार्टी आलाकमान से मुलाकात की।

Image

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (फोटो साभार: @Partap_Sbajwa)

Photo : Twitter

Punjab Assembly Polls 2027: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित राज्य के कई पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी और पार्टी आलाकमान से मुलाकात की।

किस-किसने की मुलाकात

प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य विजय इंदर सिंगला सहित अन्य नेताओं ने 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की।

'हम कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे'

इस मुलाकात के बाद प्रताप सिंह बाजवा ने खुद को कांग्रेस का समर्पित सिपाही करार दिया। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी ने आज पंजाब के पांच वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को बुलाया था। मैंने अपना दृष्टिकोण रखा और वो जो भी फैसला लेंगे, हम उसका समर्थन करेंगे। हम कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं। वे हमें जो भी पद देना चाहें या न दें, हम राहुल जी और कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे।''

पंजाब कांग्रेस नेताओं की कांग्रेस आलाकमान के साथ मुलाकात पार्टी नेतृत्व में संभावित बदलाव की चर्चाओं के बीच हुई। हाल ही में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भटनलाल जाटव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

पिछले चुनावों में कांग्रेस की सीटें घटकर 18 रह गईं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। हालांकि, कांग्रेस 2017 के चुनावों के दौरान अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी, जहां उसने 77 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी।

पिछले चुनावों की तुलना में पंजाब का राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा है। कांग्रेस के पास कई अहम चेहरे हैं। वहीं, भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा, राघव चड्ढा और उनके कई साथियों के भाजपा में विलय के बावजूद आम आदमी पार्टी सत्ता बरकरार रखने का प्रयास करेगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article