देश

VIDEO: 'सिया ड्रिंक करती, पार्टी में जाती, मुझे उसपर शक तब हुआ...', बेटे की मौत के बाद टूट पड़ी मां; खोले कई सनसनीखेज राज

Pune Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच के बीच कई नए दावे सामने आए हैं। केतन अग्रवाल की मां ने आरोप लगाया कि सिया गोयल की कुछ आदतों और जीवनशैली से जुड़ी बातें उनके परिवार से छिपाई गई थीं और उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, सिया गोयल के कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने दावा किया कि सिया सगाई खत्म करना चाहती थीं, लेकिन परिवार की प्रतिष्ठा और सामाजिक दबाव के कारण ऐसा नहीं कर सकीं।

Image

केतन अग्रवाल की मां ने सिया को लेकर खोले कई राज। AI IMAGE

Pune Ketan Agrawal Murder Case: पुणे में कथित केतन अग्रवाल केस में लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच केतन अग्रवाल की मां ने सिया को लेकर कई अहम खुलासे किए। केतन की मां ने कहा," सिया मेरे घर दो तीन बार आई है। वो बर्थडे पर आई। डिनर पर आई। मैंने साफ तौर पर कहा था कि मेरे घर में पार्टी-ड्रिंक्स नहीं चलता। मैं तुम्हें किसी पार्टी में जाने की इजाजत नहीं दूंगी। हालांकि, वो ड्रिंक करती थी, यह बात छिपाई गई है। ये बात उसके मां-बाप ने हमसे छुपाई है।"

केतन की मां ने आगे कहा, मुझे सिया पर शक तब हुआ जब मैंने उसके जूते देखे और मैंने अपने बेटे का चेहरा देखा। मैंने सिया को बहू की तरह माना, लेकिन उसने मुझे बहुत बड़ा धोखा दिया है। बहुत

झूठ बोला। वो एक आम लड़की की तरह रहती थी। हमें कुछ संदेह भी नहीं हुआ। मैं चाहती हूं कि सिया को मौत की सजा मिले। उसके ब्वायफ्रेंड, उसके मां-बाप को भी मौत की सजा मिले।

सिया सगाई खत्म करना चाहती थीं: चेतन चौधरी

सिया गोयल के कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने दावा किया है कि सिया सगाई खत्म करना चाहती थीं, लेकिन परिवार की प्रतिष्ठा और सामाजिक दबाव के कारण वह ऐसा नहीं कर सकीं। जानकारी के अनुसार, सिया और केतन अग्रवाल की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि सिया कथित तौर पर पहले से किसी और रिश्ते में थीं और तय शादी को लेकर असहज थीं।

किस बात का था सिया को डर?

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि सिया को लगता था कि अगर वह शादी से पीछे हटती हैं या घर छोड़कर चली जाती हैं तो इससे परिवार की बदनामी होगी। इसी वजह से उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला नहीं लिया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। इस मामले ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चा में रिश्तों, पारिवारिक दबाव और व्यक्तिगत फैसलों को लेकर बहस छेड़ दी है। वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आधिकारिक निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article