देश

कूनो पार्क से चीता ढूंढने निकली प्रोजेक्ट टीम पर हमला, ग्रामीणों ने समझा डकैत, 4 घायल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 26, 2023, 05:40 PM IST

Kuno National Park : ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव एवं लड़ाई में वन विभाग के चार कर्मचारी घायल हैं। घायल कर्मचारियों का इलाज पोहड़ी अस्पताल में हुआ। वन विभाग की यह टीम मादा चीता का पता लगाने के लिए उसकी गर्दन में लगी जीपीएस का इस्तेमाल करते हुए उसकी लोकेशन की तरफ बढ़ रही थी।

Image

कूनो नेशनल पार्ट की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला।

Photo : PTI

Kuno National Park : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला स्थितकूनो नेशनल पार्क लगातार सु्र्खियों में है। अब चीता प्रोजेक्ट टीम पर हमला हुआ है। यह टीम पार्क की मादा चीता आशा जो संरक्षित क्षेत्र से बाहर चली निकल कई है, उसे ढूंढने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि ग्रामाणों ने डकैत समझकर टीम पर हमला कर दिया। टीम पर यह हमला बुराखेड़ा गांव में हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक फायरिंग करते हुए ग्रामीण टीम के सदस्यों से भिड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ रही है।

ग्रामीणों के हमले में वन विभाग के 4 कर्मी घायल

ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव एवं लड़ाई में वन विभाग के चार कर्मचारी घायल हुए हैं। घायल कर्मचारियों का इलाज पोहड़ी अस्पताल में हुआ। वन विभाग की यह टीम मादा चीता का पता लगाने के लिए उसकी गर्दन में लगी जीपीएस का इस्तेमाल करते हुए उसकी लोकेशन की तरफ बढ़ रही थी। रात के समय टीम जब बुराखेड़ा गांव के पास से गुजर रही थी तो ग्रामीणों ने उन्हें पशु चोर समझ लिया और डराने के लिए हवा में गोलीबारी की।

टीम पीछे नहीं हटी तो पत्थरबाजी करते हुए हमला किया

ग्रामीणों की ओर से गोलीबारी करने के बावजूद जब टीम वहां से पीछे नहीं हटी तो लोगों ने उन पर पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में वन विभाग का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि गांव में हाल ही में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं और इलाके में डकैतों के होने की सूचना है। इसके बाद ग्रामीण पहले से ज्यादा सतर्क हैं।

डुंगारी पोशाक पहने हुए थे वनकर्मी

मादा चीते की तलाश में वन विभाग की टीम ने गांव के कई चक्कर लगाए थे। इससे ग्रामीणों ने उन्हें डकैत समझ लिया। इसी आशंका में एक ग्रामीण ने उनको आगाह करते हुए फायरिंग की। दरअसल, वन विभाग के कर्मचारी डुंगारी पहने हुए थे। यह पोशाक डकैतों में भी लोकप्रिय रही है। कर्मियों की यह पोशाक ग्रामीणों की आशंकाओं को और बढ़ा दिया।

पुलिस में केस दर्ज

कूनो फॉरेस्ट सर्किल श्योपुर के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) पीके वर्मा ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज हुआ है। पुलिस से इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए कहा गया है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article