देश

'देश में सिर्फ एक ही व्यक्ति है जो पिछले 12 सालों में सत्ता पक्ष के सामने नहीं झुका..' प्रियंका का पलटवार-Video

Priyanka Gandhi in Lok Sabha: प्रियंका गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं जो सरकार के सामने नहीं झुके और बेझिझक सच बोलते हैं।

Image

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए खरी-खरी बातें कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं जो सरकार के सामने नहीं झुके और बेझिझक सच बोलते हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार LPG संकट, महंगाई, बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बचती है।

प्रियंका ने लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि 'एक ही व्यक्ति है इस देश में, जो 12 साल में इनके सामने (मोदी सरकार) झुका नहीं है, वो नेता विपक्ष राहुल गांधी हैं.... वो इस सदन में खड़े होकर बेझिझक सच बोलते हैं और सच इनसे पचता नहीं है, सरकार दिन-रात नेहरू जी की आलोचना करती रहती है' प्रियंका ने कहा कि देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होने के साथ ही उनकी कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग परेशान है।

'लोग देख रहे हैं कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते...'

संसद भवन के बाहर प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'बीजेपी ने उन्हें रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, सोशल मीडिया कैंपेन चलाए, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। आज लोग देख रहे हैं कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते...'

'देश की सारी संपत्ति उद्योगपतियों को दे दी गई है'

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने इस ऊर्जा संकट पर सरकार को पहले ही आगाह कर दिया था' प्रियंका ने आरोप लगाया कि देश की सारी संपत्ति उद्योगपतियों को दे दी गई है, लेकिन इस बारे में सवाल पूछने पर सरकार से कोई जवाब नहीं देता।

'राहुल गांधी ने जो कहा है, वो सच हुआ...'

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होने के साथ ही उनकी कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं, नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने इस ऊर्जा संकट पर सरकार को पहले ही आगाह कर दिया था। प्रियंका ने कहा कि संसद में वंदे मातरम पर चर्चा होती है, नेहरू जी, इंदिरा जी की बातें उठती हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, ट्रेड डील जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं होती, आने वाले वक्त में संकट और बढ़ेगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article