देश

प्रधानमंत्री मोदी ने की गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बात, AI, UPI और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण विस्तार पर खास चर्चा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 16, 2023, 11:52 PM IST

PM Modi Talk to Google CEO: प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से बात की और कई मुद्दों के साथ ही AI टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने का स्वागत किया है।

Image

पीएम मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से वर्चुअल मीटिंग की

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 16 अक्टूबर को गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से वर्चुअल मीटिंग की है दोनों के बीच भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण तंत्र के विस्तार पर बात हुई, दोनों के बीच भारत में इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विस्तार के लिए गूगल की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और सुंदर पिचाई ने UPI और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी खास बातचीत की।

उनके बीच भविष्य की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी बातचीत हुई है इसमें पीएम मोदी को UPI का फायदा उठाकर भारत में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की गूगल की योजनाओं को बताया।

Google की योजना का स्वागत किया

वहीं प्रधानमंत्री ने गूगल की भाषाओं की पहल को स्वीकार किया और AI टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। पीएम मोदी ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article