देश

Maharashtra News: प्रकाश महाजन ने राज ठाकरे के बेटे से मुलाकात की, गुस्से के लिए मांगी 'माफी'

MNS के प्रवक्ता प्रकाश महाजन ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ओर से उन्हें कथित तौर पर हिंसा की धमकी दिए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व द्वारा उनका समर्थन न किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

Image

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे (फाइल फोटो: PTI)

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रवक्ता प्रकाश महाजन ने बृहस्पतिवार को पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित से मुलाकात की और अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। महाजन ने दो दिन पहले ही उन्हें नासिक जिले के इगतपुरी में हाल में संपन्न राज्य सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर पार्टी नेतृत्व के प्रति निराशा जताई थी।

महाजन ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने अपने विचार स्पष्ट किए और अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए माफी मांगी, जो मुझे नहीं करनी चाहिए थीं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लोग सोचते हैं कि मैं जो कुछ भी कहता हूं, वह सीधे राज साहब से आता है।' उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी में नये जोश के साथ काम करता रहूंगा।'

महाजन ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत में अलग हुए चचेरे भाइयों राज और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए अपना 'अति उत्साह' भी प्रदर्शित किया।

महाजन मनसे से जुड़े रहे हैं, जिसकी स्थापना राज ठाकरे ने मार्च 2006 में अविभाजित शिवसेना छोड़ने के बाद की थी, जिसका नेतृत्व उस समय बाल ठाकरे कर रहे थे। प्रकाश महाजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई हैं। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले से आते

हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article