देश

4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में अप्रैल में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, इन प्रदेशों में होना है मतदान

पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। पुडुचेरी का पांच वर्षीय कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का कार्यकाल क्रमशः 20, 23, 10 और 7 मई को समाप्त हो रहा है।

Image

4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव कब तक?

Photo : PTI

Polls schedule for 4 states: अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर हो सकते हैं, जिसका कार्यक्रम मार्च के मध्य में घोषित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा मार्च के मध्य में एक साथ करेगा और चुनाव अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर हो सकते हैं।

पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल कब तक

पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। पुडुचेरी का पांच वर्षीय कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का कार्यकाल क्रमशः 20, 23, 10 और 7 मई को समाप्त हो रहा है। चुनाव ने चुनाव वाले राज्यों का दौरा शुरू कर दिया है और चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए असम में मौजूद है।

पश्चिम बंगाल में हुए थे 8 चरणों में चुनाव

पिछली बार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में हुए थे - जो अब तक का सबसे अधिक है। असम में चुनाव दो चरणों में हुए थे, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में हुए थे। चुनाव वाले विधानसभाओं में से पुडुचेरी पहली विधानसभा थी जिसने मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन संशोधन के हिस्से के रूप में 14 फरवरी को अपनी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की।

तमिलनाडु-केरल में सूची होगी प्रकाशित

तमिलनाडु मंगलवार को एसआईआर के बाद की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा, जबकि केरल 21 फरवरी को ऐसा करेगा। पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। बंगाल में एसआईआर को लेकर खासा सियासी हंगामा मच चुका है। इसके विरोध में सीएम ममता बनर्जी खुलकर चुनाव आयोग को निशाने पर ले चुकी हैं। असम में जहां एसआईआर के स्थान पर मतदाता सूचियों का 'विशेष संशोधन' किया गया था, अंतिम सूची 10 फरवरी को प्रकाशित की गई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article