देश

'ब्यूटी कॉंटेस्ट जीतोगी तो मिलेगा NRI दूल्हा', बठिंडा में अजीबो-गरीब विज्ञापन पर FIR दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 11:35 AM IST

पूरे शहर में ये पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके लिए लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछ रहे हैं। लोगों ने पूछा है कि सीएम मान राज्य को कहां ले जा रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा है कि 'कहां ले चले पंजाब को.. पूरे बठिंडा शहर में पोस्टर लगे हुए हैं.. यह है आपका रंगला पंजाब।'

Image

भटिंडा में सामने आए अजीबो-गरीब पोस्टर।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब के बठिंडा में अजीबो-गरीब विज्ञापन सामने आया है
  • सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली लड़की की NRI शादी कराने का ऑफर
  • इस तरह के पोस्टर शहर भर में लगे, पुलिस ने दर्ज की है प्राथमिकी

Bathinda News : पंजाब के बठिंडा में विज्ञापन का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस विज्ञापन में कहा गया है कि 23 अक्टूबर को होने वाली सौंर्दय प्रतियोगिता को जीतने वाली लड़की की शादी कनाडा में रहने वाले लड़के से कराई जाएगी। यानि कि लड़की को एनआरआई दूल्हा मिलेगा। एनआरआई दूल्हे से शादी के विज्ञापन वाले पोस्टर शहर में लगे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

चर्चा के विषय बने ये पोस्टर

पूरे शहर में ये पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके लिए लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछ रहे हैं। लोगों ने पूछा है कि सीएम मान राज्य को कहां ले जा रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा है कि 'कहां ले चले पंजाब को.. पूरे बठिंडा शहर में पोस्टर लगे हुए हैं.. यह है आपका रंगला पंजाब।'

पंजाब में बड़ी संख्या में होती है NRI शादी

बता दें कि पंजाब में एनआरआई शादियों का प्रचलन सबसे ज्यादा है। यहां से बड़ी संख्या में लोग कनाडा में रहते हैं। बहुत सारे लोग पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीओआई) बन गए हैं। पंजाब एवं अपनी जड़ों से जुड़ाव के लिए वे अपने बच्चों की शादी यहां करते हैं। एनआरआई व्यक्ति से शादी के नाम पर राज्य में धोखाधड़ी के कई मामले भी सामने आए हैं। इस तरह का विज्ञापन भी कानूनी रूप से गलत है।

शादियों के नाम पर धोखाधड़ी भी

पंजाब में एनआरआई शादी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी एवं जालसाजी को देखकर पंजाब सरकार ने कुछ साल पहले जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पंजाब सरकार के प्रवासी मामलों के विभाग ने इस संबंध में लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम जारी किया। इसके तहत लोगों को विदेश में अपनी लड़कियों का रिश्ता करने से पहले विदेश में रहने वाले लड़कों की अच्छी प्रकार से जांच पड़ताल करने के लिए सुझाव दिए गए।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!