देश

PoK किसी भी क्षण में हो सकता है हिंदुस्तान का हिस्सा- बोले खट्टर के मंत्री, बयान पर लोग यूं लेने लगे मजे

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 6, 2023, 10:19 AM IST

गुप्ता ने आगे यह भी दावा किया, "हम साल 2014 से पहले सशक्त नहीं थे, पर अब हो चुके हैं।" इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा- वे लोग देश को जोड़ने की बात करते हैं, पर यही मुल्क तोड़ने वाले लोग थे।

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.कमल गुप्ता ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) किसी भी क्षण में हिंदुस्तान का हिस्सा हो सकता है।

यह बयान उन्होंने रविवार (पांच मार्च, 2023) को सूब के रोहतक में एक कार्यक्रम में दौरान दिया। उनकी इस टिप्पणी से जुड़ा वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वह इस क्लिप में कहते नजर आए, "...आज, पीओके में आवाजें उठ रही हैं। आंदोलन होने लगे हैं कि उसे हिंदुस्तान में मिलाया जाए। साल में एक ऐसा क्षण आएगा...दो साल में या पांच साल में जब पीओके भारत का हिस्सा हो सकता है।"

गुप्ता ने आगे यह भी दावा किया, "हम साल 2014 से पहले सशक्त नहीं थे, पर अब हो चुके हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि पीओके को भारत में लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। हालांकि, उनके इस बयान (पीओके से संबंधित) पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी चुटकी ली है।

कबीना मंत्री के बयान से जुड़ा वीडियो जैसे ही माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर सामने आया, वैसे ही लोग इस पर मंत्री के मजे लेने लगे।

@pathak_hemanta नाम के हैंडल से चुटकी लेते हुए कहा गया, "होली करीब है...ढेर सारे लोग इस दौरान भांग पी लेते हैं।" @Randhir71808438 ने कहा- कभी बेरोजगारी, गरीबी और शिक्षा पर भी बात कर लिया करिए।

आगे @_Aksshay नाम के यूजर ने हिदायत देते हुए कहा, "पहले ठीक से पंजाब संभाल लो।" @SumanaK92210718 ने कहा- आज कल इन लोगों का मूल काम लोगों को बेवकूफ बनाना रह गया है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article