देश

PM की दीपावलीः जाएंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ, सैनिकों संग बिताएंगे समय; राम लला के दर्शन कर छोटी दिवाली पर देखेंगे दीपोत्सव

  • Agency by: टाइम्स नाउ ब्यूरो
  • Updated Oct 18, 2022, 09:45 AM IST

बताया गया कि पीएम 21 अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे, जबकि 23 अक्टूबर को यूपी के अयोध्या पहुंचेंगे।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) त्यौहारी मौसम में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह इस दौरान केदारनाथ, बद्रीनाथ में पूजा करने के साथ राम लला के दर्शन करेंगे। इन दोनों जगहों का उनका दौरा 21 अक्टूबर से चालू होगा।

जानकारी के मुताबिक, वह 21 अक्टूबर को देव भूमि उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वहां केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना और दर्शन करेंगे। साथ ही केदारनाथ में विकास कार्यो की समीक्षा भी करेंगे। पीएम आदिशंकराचार्य समाधि स्थल भी जाएंगे और बद्रीनाथ में विकास संबंधी प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, जबकि रात में उनका बद्रीनाथ में रुकने का प्लान है।

कहा जा रहा है कि वह वहां पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। आगे 23 अक्टूबर यानी छोटी दिवाली पर वह यूपी के अयोध्या जाएंगे। वह वहां राम लला के करेंगे दर्शन और फिर दीपोत्सव में भी शामिल होंगे। बताया गया कि 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन वह मां भारती के रक्षकों के बीच रहेंगे।

वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी प्रमुख त्यौहार पर फौजियों के बीच रहेंगे। वह ऐसा पिछले आठ साल से करते आ रहे हैं। वह जब से पीएम चुने गए गए हैं, तब से वह सैनिकों के बीच ही दिवाली मनाते आ रहे हैं।

इस बीच, सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पीएम अपने इन दौरों के बीच सरहदी गांव माना भी जाएंगे, वहां वह ग्रामीणों और सैनिकों से संवाद साधेंगे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश