देश

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर पे मुकेश अंबानी, की पूजा अर्चना और 5 करोड़ रुपए दिए दान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:20 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) और केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंच कर पूजा अर्चना की। उन्होंने बद्री-केदार मंदिर कमिटी को 5 करोड़ रुपए भी दान दिए।

Image

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर पे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी

Photo : ANI

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आज (13 अक्टूबर) बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) और केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) का दौरा किया। उन्होंने दोनों मंदिरों में पूजा-अर्चना की और बद्री-केदार मंदिर कमिटी (बीकेटीसी) को 5 करोड़ रुपए दान दिए।

मुकेश अंबानी सुबह-सुबह बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने केदानाथ मंदिर का दौरा किया। मुकेश अंबानी के बद्रीनाथ पहुंचने के बाद मंदिर कमिटी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मुकेश अंबानी ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए थे।

बद्रीनाथ की अपनी यात्रा के दौरान, मुकेश अंबानी ने 'गीता पाठ' में भाग लिया। इसके बाद वह बद्रीनाथ स्थित अपने गेस्ट हाउस कोकिला निवास में कुछ देर विश्राम कर हेलीकॉप्टर से लौटे।

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने कलिग के साथ आज सुबह करीब 7 बजे अपने निजी विमान से देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सुबह आठ बजे एयरपोर्ट से विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम पहुंचे।

मुकेश अंबानी बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में दर्शन करने के लिए अक्सर आते रहते हैं। वे अपने परिवार के साथ अक्सर दोनों हिंदू तीर्थ स्थलों का दौरा करते हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article