देश

वाराणसी में राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन; हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

72nd National Volleyball Tournament: ​​प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वाराणसी के ‘डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय वॉलीबाल में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन होने की उम्मीद है। बयान के मुताबिक, यह शहर को प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में और अधिक प्रतिष्ठित बनाता है।

Image

पीएम मोदी टूर्नामेंट का करेंगे उद्घाटन (फाइल फोटो)

72nd National Volleyball Tournament: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वाराणसी के ‘डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। चार से 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे देश से 1,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीम खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

पीएम मोदी ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

'खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध'

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कल दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

बताया गया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के हिस्से के रूप में 1,000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कब तक चलेगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट?

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, यह प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली है। इसको लेकर उम्मीद जताई गई है कि यह टूर्नामेंट भारतीय वॉलीबॉल में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

बताया गया कि वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी शहर में खेल अवसंरचना को मजबूत करने और खेल विकास को बढ़ावा देने की कोशिश का परिणाम है। साथ ही महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और खेल पहलों की मेजबानी में शहर की बढ़ती भूमिका के अनुरूप, प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में शहर की प्रतिष्ठा को भी और बढ़ेगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article