देश

'आप शक्ति स्वरूपा हैं'… संदेशखाली पीड़िता और बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से फोन पर बोले PM मोदी

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 26, 2024, 07:06 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा (Rekha Patra) से फोन पर बात की है, बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रेखा को 'शक्ति स्वरूपा' बताया।

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की

KEY HIGHLIGHTS
  1. पीएम मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट लोकसभा सीट से BJP की प्रत्याशी रेखा पात्रा से बात की
  2. रेखा पात्रा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन उत्पीडन का मुद्दा उठाया था
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने रेखा पात्रा को 'शक्ति स्वरूपा' कहकर संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा (Rekha Patra) से बात की, उन्हें 'शक्ति स्वरूपा' बताया गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी रेखा पात्रा से बात की जिन्होंने पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन उत्पीडन का मुद्दा उठाया था।

तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके खास लोगों के कथित अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाली पात्रा को भाजपा ने बशीरहाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। संदेशखालि इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें 'शक्ति स्वरूपा' कहकर संबोधित किया

मोदी ने पात्रा से उनके प्रचार की तैयारियों और मतदाताओं के बीच भाजपा के समर्थन सहित अन्य मुद्दों के बारे में बात की। पात्रा ने इस दौरान संदेशखालि की महिलाओं की पीड़ा सुनाई, प्रधानमंत्री ने उन्हें 'शक्ति स्वरूपा' कहकर संबोधित किया। शक्ति एक शब्द है जो दुर्गा और काली जैसी देवियों से जुड़ा है।

बशीरहाट से पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस जीती थी

बशीरहाट, पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से एक है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली थी।

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख और उसके कुछ सहयोगियों को ईडी अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और वे सीबीआई की हिरासत में हैं।

भाजपा पश्चिम बंगाल की 38 सीटों पर उतार चुकी है उम्मीदवार

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 19 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की गौर हो कि भाजपा राज्य की की 42 में से अब तक 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article