देश

Ajay Rai: पीएम मोदी ने की अजय राय के जल्द ठीक होने की कामना, अस्पताल में भर्ती हैं UP कांग्रेस अध्यक्ष

Ajay Rai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राय की तबीयत खराब है और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Image

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष हैं अजय राय।

Photo : ANI

Ajay Rai Health: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राय की तबीयत खराब है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। x पर अपने एक पोस्ट में पीएम ने राय के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें जल्द ठीक होने की कामना की। पीएम ने कहा कि 'मैंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के खराब स्वास्थ्य के बारे में सुना है। मैं उन्हें जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

वाराणसी में पीएम के खिलाफ चुनाव लड़े

2024 के लोकसभा चुनाव में अजय राय ने वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस सीट पर वह दूसरे स्थान पर आए। इस सीट पर पीएम ने उन्हें करीब 1.5 लाख वोटों से हराया। राय यूपी विधानसभा में 5 बार विधायक रह चके हैं। वह यूपी में कांग्रेस के 12 अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भाजपा के युवा इकाई से की। वह समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं। साल 2023 में उन्हें यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।

निर्दलीय चुनाव लड़ा और विधायक बने

राय ने 2014, 2019 में वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। राय ने अपना राजनीतिक करियर भाजपा से ही शुरू किया था। 1996 से 2007 तक वह भाजपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2009 के उपचुनाव में निर्दलीय लड़कर चौथी बार विधायक बने। उन्‍होंने 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा से वाराणसी से टिकट मांगा। जब बात नहीं बनी तो वह सपा में चले गए। बनारस में उन्‍होंने सपा उम्‍मीदवार के तौर पर भाजपा उम्‍मीदार मुरली मनोहर जोशी को चुनौती दी पर असफल रहे। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस की तरफ से पिंडरा सीट से खड़े हुए और जीत हासिल की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article