देश

'विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए भारतीय संस्थाओं को बदनाम कर रहे', राहुल पर बरसे तरुण चुघ, जॉर्ज सोरोस का भी लिया नाम

तरुण चुघ ने आगे आरोप लगाया कि भारत के चुनाव आयोग को बदनाम करने और देश की संस्थाओं,संस्कृति और सभ्यता को कलंकित करने के लिए राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस से 'सुपारी'ली है। अपने विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी लगातार साजिश रच रहे हैं, झूठ फैला रहे हैं और भ्रम पैदा कर रहे हैं।

Image

तरुण चुघ और राहुल गांधी।

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर चुनाव आयोग और भारतीय संस्थाओं को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। रायपुर में विपक्षी नेता को घेरते राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठाकर देश की संस्थाओं, संस्कृति और सभ्यता को बदनाम कर रहे हैं।

चुघ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव आयोग को लेकर ‘झूठ और भ्रम’ फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा चुनाव व्यवस्था के तहत चुनाव आयोग स्वतंत्र तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर फैसला बहुमत से लेता है और यह कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साबित हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी और अन्य यूपीए नेताओं के झूठ का करारा जवाब थी। राहुल गांधी द्वारा झूठ, भ्रम और धोखे के जरिए रची जा रही साजिश नाकाम हो गई है।

'राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस से सुपारी ली है'

तरुण चुघ ने आगे आरोप लगाया कि भारत के चुनाव आयोग को बदनाम करने और देश की संस्थाओं,संस्कृति और सभ्यता को कलंकित करने के लिए राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस से 'सुपारी'ली है। अपने विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी लगातार साजिश रच रहे हैं, झूठ फैला रहे हैं और भ्रम पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने देश में पिछली कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के दौरान चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गांधी से सवाल भी किए। साथ ही आरोप लगाया कि उस समय चुनाव आयोग की संरचना अलग थी। उन्होंने पूछा,"राहुल जी, देश यह जानना चाहता है कि आप पांच दशकों तक सत्ता में रहे और उस दौरान केवल एक सदस्यीय चुनाव आयोग था। वह सदस्य बाद में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ता या राज्यपाल नियुक्त हो जाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने बहुसदस्यीय चुनाव आयोग बनाया,"

पुराने चुनावों को लेकर कांग्रेस पर निशाना

चुघ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में चुनावों के दौरान बूथ कैप्चरिंग, हिंसा और दूसरी अनियमितताएं होती थीं। उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के रूप में काम कर रहा है। निर्वाचन आयोग खुद को चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण बताता है। यह लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों का संचालन करता है।

चुघ ने यह भी कहा कि मतदाता सूची से मृत लोगों और कथित घुसपैठियों के नाम हटाए जाने को लेकर राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं और इसी वजह से वह चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं।

सोनिया गांधी की नागरिकता को लेकर भी सवाल

इस दौरान भाजपा नेता ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के मतदाता पंजीकरण को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी के भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता बनने को लेकर स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। चुघ ने कहा कि निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग भारत की चुनाव प्रक्रिया को समझने के लिए आते हैं।
Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article