देश

PM Modi Mahakumbh: कल महाकुंभ जाएंगे पीएम मोदी, 11 बजे करेंगे संगम में स्नान, जानिए पूरा कार्यक्रम

PM Modi Mahakumbh: पीएम मोदी बुधवार को प्रयागराज जाएंगे, जहां वो महाकुंभ मेले में संगम तट पर स्नान करेंगे। पीएम के दौरे के दौरान महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था और टाइट कर दी गई है।

Image

5 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे पीएम मोदी

Photo : PTI

PM Modi Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि कि बुधवार (5 फरवरी 2025) को महाकुंभ स्नान के लिए जाएंगे। पीएम मोदी बुधवार सुबह प्रयागराज पहुंचेंगे, जिसके बाद वो संगम में स्नान करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम पहले से तय था। महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ और यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा।

पीएमओ ने दी जानकारी

पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है।पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं। बयान में कहा गया है कि इससे पहले, 13 दिसंबर, 2024 को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

महाकुंभ में कितने लोग पहुंचे

बता दें कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक 54 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई। यूपी सरकार के मुताबिक, 13 जनवरी को शुरू हुए इस महाकुंभ के बाद से अब तक 37.50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article