देश

पीएम मोदी करेंगे 85 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत, 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2024, 10:16 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 85 हजार करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। वह आज अहमदाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे।

Image

पीएम मोदी करेंगे हजारों करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट की शुरुआत

PM Modi to Unveil Railway Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे के दौरान 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इसके साथ ही वह आज हजारों करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट की शुरुआत भी कर रहे हैं। पीएम मोदी 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और देश को समर्पित करेंगे। वह आज अहमदाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, वह रेलवे लोको शेड, कार्यशालाओं, पिट लाइनों/कोचिंग डिपो और फल्टन-बारामती नई लाइन की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के दो नए खंड भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे:

1) न्यू खुर्जा और साहनेवाल के बीच - पूर्वी डीएफसी (401 किमी)

2) न्यू मकरपुरा और न्यू घोलवड के बीच - पश्चिमी डीएफसी (244 किमी)

10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी

पीएम मोदी आज देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा देंगे। ये ट्रेनें हैं: मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, लखनऊ-देहरादून, पुरी-विशाखापत्तनम, रांची-वाराणसी, खजुराहो- दिल्ली (निजामुद्दीन), कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु के बीच 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूरु मार्ग पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी आज डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और मैसूरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वह झारखंड और ओडिशा में भी रेल परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंगलुरु सेंट्रल से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल तक विस्तारित वंदे भारत सेवा और नई कोल्लम-तिरुपति एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे। चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूरु ट्रेन इस खंड पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इस मार्ग पर पहली ट्रेन की शुरुआत 2022 में की गई थी।

मालगाड़ियों को भी दिखाएंगे हरी झंडी

इसके अलावा प्रधानमंत्री विभिन्न स्थानों- न्यू किशनगढ़, न्यू घोलवड, न्यू खुर्जा जंक्शन, साहनेवाल, न्यू रेवाड़ी और न्यू मकरपुरा से मालगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वह राष्ट्र को 51 गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल भी समर्पित करेंगे। पीएम 35 रेल कोच रेस्तरां भी जनता को समर्पित करेंगे। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी 1,500 से ज्यादा वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल लोगों को समर्पित करेंगे। साथ ही पीएम मोदी 975 स्थानों पर वह एक पहल के हिस्से के रूप में सौर ऊर्जा से संचालित स्टेशनों/भवनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के कार्बन फुटप्रिंट को कम करते हुए भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article