देश

राम मंदिर के शिखर पर लहराएगा 21 फीट ऊंचा ध्वज; PM मोदी ऐतिहासिक कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ मंदिर निर्माण का काम आधिकारिक तौर पर पूरा हो जाएगा। मिश्रा ने पुष्टि की कि मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य “लगभग पूरा” हो चुका है।

Image

राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम (फाइल फोटो)

Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ मंदिर निर्माण का काम आधिकारिक तौर पर पूरा हो जाएगा। मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आगमन के कार्यक्रम की पुष्टि की और दावा किया कि यह समारोह “ऐतिहासिक” होगा।

इंतजार की घड़ियां हो रही खत्म

उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण के जरिये प्रधानमंत्री दुनिया को संदेश देंगे कि इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं और आस्था का लंबे समय पहले देखा गया सपना साकार हो गया है। ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को राम विवाह पंचमी की शुभ तिथि पर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमिपूजन किया था और 22 जनवरी 2024 को राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे।

मिश्रा ने पुष्टि की कि मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य “लगभग पूरा” हो चुका है। उन्होंने कहा कि बाहरी दीवार का निर्माण भी अंतिम चरण में है और शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम तथा पुष्करणी (पवित्र तालाब) का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। मिश्रा ने बताया कि मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए जूता स्टैंड बनाने का काम भी अंतिम दौर में है और इसके नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

मुख्य कार्यक्रम से पहले 21 से 25 नवंबर तक अयोध्या और काशी के विद्वान संत मंदिर में पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। निर्माण समिति की बैठक में निष्कर्ष निकाला गया कि निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक है। इस बैठक में मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय, न्यासी अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव शामिल हुए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article