देश

जज के नाबालिग बेटे ने अंधाधुंध चलाई मर्सिडीज कार, स्कूटी सवार को कुचला, हुई मौत

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जयबालकृष्णन के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी उम्र 51 से 55 वर्ष के बीच बताई गई है, जो एक फूड स्टॉल चलाते थे।

Image

केरल में मर्सिडीज कार हादसे में शख्स की मौत

Kerala Mercedes Accident News: केरल के कोच्चि शहर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार लग्जरी कार (मर्सिडीज-बेंज) ने एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस मर्सिडीज कार को एक 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। नाबालिक एक अदालत के जज का बेटा है। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जयबालकृष्णन के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी उम्र 51 से 55 वर्ष के बीच बताई गई है, जो एक फूड स्टॉल चलाते थे।

चेरानलूर में हुआ हादसा

यह भीषण हादसा रविवार को सुबह करीब 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच चेरानलूर (Cheranalloor) इलाके में हुआ। कार वल्लरपदम से चेरानलूर के रास्ते कलामस्सर की ओर जा रही थी। दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज-बेंज कार एक न्यायिक अधिकारी (जुडिशरी जज) के नाम पर रजिस्टर्ड है। शुरुआती जांच में सामने आया कि किशोर ने बिना अपने माता-पिता की जानकारी के रात में कार निकाली थी।

पुलिस कार्रवाई और जांच

पुलिस ने नाबालिग लड़के को अपनी हिरासत में ले लिया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के शुरुआती बयानों के अनुसार, दुर्घटना के समय किशोर ने शराब नहीं पी हुई थी। हालांकि, एहतियात के तौर पर उसके खून के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं ताकि आगे की फोरेंसिक जांच की जा सके।

र्सिडीज कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी भीषण थी कि मर्सिडीज कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।कोच्चि में कुछ ही हफ्तों के भीतर लग्जरी गाड़ियों से जुड़े हादसों का यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने और सड़क सुरक्षा को लेकर भारी रोष व चिंता देखने को मिल रही है।

तड़के काम या किसी जरूरी सिलसिले से बाहर जाने के दौरान यह हादसा हुआ। उनकी अचानक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उधर, पुलिस ने दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि वाहन के कागजात की स्थिति क्या थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article