आज की ताजा खबर Live: राहुल की आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी, ब्राजील में लूला डी सिल्वा की ऐतिहासिक जीत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 26 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [CJP प्रोटेस्ट] [जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन] [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: लोकसभा विपक्ष के सांसद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले सुलतानपुर की एक विशेष सांसद/विधायक अदालत आज फैसला सुनाएगी। 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर स्थित विशेष सांसद/विधायक न्यायालय में पेश होंगे। वहीं, पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी अब कांग्रेस और खरगे पर हमलावर है, इसे लेकर पटना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उधर, ब्राजील के वामपंथी नेता और वर्तमान राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा ने राष्ट्रपति पद के दूसरे चरण के बेहद कड़े मुकाबले में सुदूर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फ्लेवियो बोल्सोनारो को हरा दिया है। उधर, यूरोप के बाल्कन क्षेत्र के देश सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय से सत्ता पर काबिज नेता अलेक्जेंडर वुचिच ने रविवार को चुनाव में हार स्वीकार कर ली। इस चुनाव में वुचिच और उनकी दक्षिणपंथी पार्टी का मुकाबला छात्र नेतृत्व वाले विविध विपक्षी आंदोलन से था। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'VIP' की भूमिका को लेकर जारी घमासान के बीच नया मोड़ आ गया है। हरिद्वार पुलिस ने रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर Live: राहुल की आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी, ब्राजील में लूला डी सिल्वा की ऐतिहासिक जीत
पुणे के एक व्यस्त इलाके में लड़की के अपहरण की कोशिश
पीएम मोदी ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
2018 में अमित शाह पर टिप्पणी मामला
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज फैसला सुनाएगी सुलतानपुर की अदालत
Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा विपक्ष के सांसद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले सुलतानपुर की एक विशेष सांसद/विधायक अदालत आज फैसला सुनाएगी। 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर स्थित विशेष सांसद/विधायक न्यायालय में पेश होंगे। राहुल अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी अदालत में मौजूद रहेंगे।
वोटों का आंकड़ा और परिणाम
ब्राजील की सर्वोच्च चुनावी संस्था द्वारा 97% से अधिक वोटों की गिनती पूरी होने के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा की गई। लूला डी सिल्वा 51.74% वोट (लगभग 42 लाख वोटों से बढ़त) और फ्लेवियो बोल्सोनारो को 48.26% वोट मिले। यह चुनाव ब्राजील के इतिहास में सबसे अधिक ध्रुवीकृत और तनावपूर्ण चुनावों में से एक रहा। वोटिंग के दिन परिवहन बाधाओं और खराब मौसम के कारण भारी विवाद हुआ।
ब्राजील में लूला डी सिल्वा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत,
ब्राजील के वामपंथी नेता और वर्तमान राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) ने राष्ट्रपति पद के दूसरे चरण के बेहद कड़े मुकाबले में सुदूर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फ्लेवियो बोल्सोनारो (Flávio Bolsonaro) को हरा दिया है। इस जीत के साथ 80 वर्षीय लूला डी सिल्वा ने ब्राजील के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए चौथी बार देश की कमान संभाल ली है। लूला की यह ऐतिहासिक वापसी लैटिन अमेरिका में तेजी से पैर पसार रही दक्षिणपंथी लहर पर रोक लगाने के रूप में देखी जा रही है।
सर्बिया की राजनीति में बड़ा बदलाव
सर्बिया में बड़ा सियासी उलटफेर, छात्र आंदोलन के सामने वुचिच की हार
Serbia Vucic Concedes Defeat: यूरोप के बाल्कन क्षेत्र के देश सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय से सत्ता पर काबिज नेता अलेक्जेंडर वुचिच ने रविवार को चुनाव में हार स्वीकार कर ली। इस चुनाव में वुचिच और उनकी दक्षिणपंथी पार्टी का मुकाबला छात्र नेतृत्व वाले विविध विपक्षी आंदोलन से था, जो करीब दो साल से उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था।
'VIP की भूमिका का सच सामने आने से रोकने की कोशिश': कुमारी शैलजा
नार्को टेस्ट से ठीक पहले उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर सियासत
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'VIP' की भूमिका को लेकर जारी घमासान के बीच नया मोड़ आ गया है। हरिद्वार पुलिस ने रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। उर्मिला सनावर की यह गिरफ्तारी नार्को टेस्ट से ठीक पहले हुई है, जिसे लेकर राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
