India UK Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कीर स्टार्मर से साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-ब्रिटेन के संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन प्राकृतिक साझेदार हैं। हमारे संबंधों की नींव में लोकतंत्र, आजादी और कानून का शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास है। मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ती साझेदारी, वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है।
PM मोदी ने क्या कुछ कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का उनकी पहली भारत यात्रा पर मुंबई में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-ब्रिटिश संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस जुलाई में ब्रिटेन की मेरी यात्रा के दौरान, हमने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से दोनों देशों के आयात लागत में कमी आएगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे, व्यापार बढ़ेगा और इसका लाभ हमारे उद्योगों और उपभोक्ताओं-दोनों को मिलेगा।
दोनों के बीच यूक्रेन को लेकर भी हुई चर्चा
पीएम मोदी और कीर स्टार्मर के बीच बातचीत में इंडो-पैसिफिक, पश्चिम-एशिया में शांति और स्थिरता, और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष और गाजा के मुद्दे पर, भारत संवाद और कूटनीति से शांति की बहाली के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करता है। हम भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं।
ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी खोल रहीं कैंपस
उन्होंने कहा कि हमने अहम खनिजों पर सहायता के लिए एक उद्योग गिल्ड और शॉर्ट चेन वेधशाला की स्थापना का निर्णय लिया है। इसका सेट-पेट आईएसएम डेजर्ट होगा। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ शिक्षा क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली प्रतिनिधिमंडल आया है। यह बहुत खुशी की बात है कि अब ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलने जा रही हैं। साउथम्पटन यूनिवर्सिटी के गुरुग्राम कैंपस का हाल ही में उद्घाटन हुआ है और छात्रों के पहले बैच की एंट्री भी हो चुकी है।''
