देश

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की PM से की बात, G7 के लिए आमंत्रित करने पर कहा धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से बात की और जून में जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Image

पीएम मोदी संग इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (फाइल फोटो)

Giorgia Meloni and PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इटली की अध्यक्षता में G7 शिखर सम्मेलन में भारत के महत्वपूर्ण उपस्थिति पर चर्चा की भारत की G20 अध्यक्षता के महत्वपूर्ण परिणामों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की बताते हैं कि दोनों नेताओं ने खासतौर पर ग्लोबल साउथ का समर्थन करने को लेकर भी चर्चा की।

भारत और इटली ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर अपने विचार रखे।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!