देश

जब मिलीं पीएम मोदी और सीएम योगी की बहनें, तो देखने वाले रह गए आश्चर्यचकित

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 08:37 AM IST

​ एक तरफ देश के प्रधानमंत्री की बहन और दूसरी तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन। देश के दो कद्दावर और प्रभावशाली नेताओं की बहनों को गले लगते जिसने भी देखा वे अपने कैमरे में इस पल को कैद करना नहीं भूले।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन कोठार, ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। इसके बाद वे पार्वती मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित दुकान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की। दोनों एक-दूसरे से मिलते ही गले लग पड़ीं।

परिवार का जाना हाल चाल

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री की बहन और दूसरी तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन। देश के दो कद्दावर और प्रभावशाली नेताओं की बहनों को गले लगते जिसने भी देखा वे अपने कैमरे में इस पल को कैद करना नहीं भूले। दोनों बहने मिलीं और उन्होंने परिवार के लोगों का हाल जाना।

दुकान चलाती हैं सीएम योगी की बहन

शशि देवी कोठार गांव में रहती हैं और 'मां भुवनेश्वरी प्रसाद भंडार' नाम से एक दुकान चलाती हैं। जो पूजा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अन्य वस्तुओं के अलावा घंटियां, सिन्दूर बेचती है। उनके पति 'जय श्री गुरु गोरक्षनाथ जी' नाम से एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article