'कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया', असम में पीएम मोदी बोले- काजीरंगा में मन रहा मुंबई की जीत का जश्न
- Edited by: Piyush Kumar
- Updated Jan 18, 2026, 12:30 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया और कांग्रेस पर हमला करते हुए बीजेपी को लोगों की पहली पसंद बताया। उन्होंने कहा कि बीते एक-डेढ़ वर्षों में बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल में ही बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष के बाद भी जनता ने बीजेपी को रिकॉर्ड वोट दिए हैं। रिकॉर्ड सीटें जीताई है।
पीएम मोदी ने असम की जनता को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: BJP X handle)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। वहीं, उन्होने कालियाबोर में 6,957 करोड़ रुपये के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
बीजेपी लोगों की पहली पसंद: प्रधानमंत्री
इसके अलावा उन्होंने असम की जनता को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बीजेपी लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों में बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल में ही बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष के बाद भी जनता ने बीजेपी को रिकॉर्ड वोट दिए हैं। रिकॉर्ड सीटें जीताई है।
हमारी पार्टी गुड गवर्नेंस पर फोकस करती है: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए हैं। मुंबई जो दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक है, वहां की जनता ने पहली बार बीजेपी को रिकॉर्ड जनादेश दिया। जीत मुंबई में हो रही है और जश्न काजीरंगा में मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी की सेवा को अवसर दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले सुदूर दक्षिण में केरल की जनता ने बीजेपी को बड़ा समर्थन दिया है। वहां पहली बार बीजेपी का मेयर बनाया है। केरल की तिरुअनंतपुर में आज बीजेपी सेवा कर रही है। बीते जितने भी चुनाव परिणाम आए हैं। उनका जनादेश साफ है। देश का वोटर आज गुड गवर्नेंस चाहते हैं। विकास चाहते हैं। हमारी पार्टी विकास और विरासत दोनों पर फोकस करते हैं, इसलिए लोग बीजेपी को पसंद करते हैं।
कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया: पीएम मोदी
वहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया है। उन्होंने कहा कि असम की पहचान और संस्कृति बचाने की चुनौती है। असम सरकार जिस प्रकार घुसपैठ से निपट रही है। आज बहुत प्रशंसा हो रही है। कांग्रेस ने असम की मिट्टी को घुसपैठियों को सौंप दिया।घुसपैठिए आबादी का संतुलन बिगाड़ रहे: पीएम मोदी उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में लगातार घुसपैठ बढ़ती गई। असम का इतिहास और संस्कृति से उनका कोई सरोकार नहीं था। तस्करी और अन्य अपराध भी बढ़े। घुसपैठिए आबादी का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। यह असम और देश की सुरक्षा दोनों के लिए बड़ा खतरा है। कांग्रेस से सावधान है। घुसपैठियों को बचाओ और घुसपैठियों की मदद से सत्ता पाओ। पूरे देश में कांग्रेस और उसके साथी यही कर रहे हैं। बिहार में भी घुसपैठियों को बचाने के लिए रैलियां निकाली, लेकिन बिहार की जनता ने उन्हें साफ कर दिया। असम की धरती से भी उन्हें जवाब मिलेगा।
असम की आत्मा है काजीरंगा नेशनल पार्क: पीएम मोदी
असम दौरे को लेकर पीएम मोदी ने अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के खास अनुभवों में शामिल है। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था। अगली सुबह एलीफैंट सफारी के दौरान इस क्षेत्र की सुंदरता को काफी करीब से अनुभव किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है।उन्होंने कहा कि काजीरंगा केवल एक National Park नहीं है, ये असम की आत्मा है. ये भारत की biodiversity का एक अनमोल रत्न है। यूनेस्को ने इसे World Heritage Site का दर्जा दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।