देश

बजट 2026 की PM मोदी ने की तारीफ, बोले-सपनों को साकार करेगा यह Budget, जल्द बनेंगे तीसरी अर्थव्यवस्था

पीएम ने कहा कि इस बजट से विकसित होते भारत को एक नई उड़ान मिलेगी और हम जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होंगे। बजट में बुनियादी संरचना को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में बायोफॉर्मा, सेमीकंडक्टर, मिशन शक्ति और एमएसएमई सेक्टर पर जोर है।

Image

बजट 2026 की पीएम मोदी ने की तारीफ।

PM Modi reaction on Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को संसद में पेश आम बजट 2026 की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट देश के भविष्य का बजट है। यह बजट देश को और सशक्त बनाएगा। बजट का लक्ष्य महंगाई नियंत्रित रखने पर है। पीएम ने कहा कि इस बजट से विकसित होते भारत को एक नई उड़ान मिलेगी और हम जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होंगे। बजट में बुनियादी संरचना को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में बायोफॉर्मा, सेमीकंडक्टर, मिशन शक्ति और एमएसएमई सेक्टर पर जोर है। यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करने वाला है।

140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है यह बजट

पीएम ने कहा कि यह यूनियन बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। इससे सुधारों को गति मिलेगी और देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। वित्त मंत्री की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। पीएम ने आगे कहा, 'यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। यह भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। इस बजट से सुधारों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।'

'लोकल से ग्लोबल विषय पर हो रहा काम'

बजट के बारे में पीएम ने कहा कि 'इस बजट में राजकोषीय घाटा कम करने और महंगाई पर नियंत्रण पाने पर जोर है। हाल ही में हमने जो बड़े ट्रेड डील किए हैं उसका लाभ यहां के लघु और मध्यम उपभोक्ताओं को मिलेगा। बॉयोफार्मा सेमीकंडक्टर इन तमाम चीजों का विशेष ध्यान रखा गया है। टेक्सटाइल सेक्टर में नई स्कीम हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया गया है। लोकल से ग्लोबल विषय पर काम हो रहा है। बड़े कदम उठाए जा रहे हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। फ्रेट कॉरिडोर, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर यह सब तेरी से बनाए जा रहे हैं, इससे विकास को तेजी मिलेगी।

यूनियन बजट 2026 की अहम घोषणाएं

केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को साल 2026-27 के लिए आम बजट पेश किया। इस बजट में में कई बड़े ऐलान भी किए गए हैं। किसानों से लेकर MSME सेक्टर को लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में लखपति दीदियों, दिव्यांगजनों और बुनकर श्रमिकों का भी खासतौर पर ध्यान रखा गया है। बजट 2026 में किन-किन योजनाओं की घोषणा हुई है। देश में सात नए हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके अलावा सेमीकंडक्टर सेक्टर में 40,000 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article