देश

कौन हैं उमा सचदेव, जिनसे मिलने के बाद बोल उठे पीएम मोदी- अदभुत जोश; 90 साल की उम्र में भी जज्बा है देखने लायक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:15 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उमा सचदेव से मुलाकात की है। उमा सचदेव दिवगंत कर्नल (सेवानिवृत्त) एचके सचदेव की पत्नी हैं और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मलिक की चाची हैं। वेद प्रकाश मलिक कारगिल युद्ध के समय आर्मी चीफ थे। इन्होंने कारगिल वार पर किताब भी लिखी है।

Image

पीएम मोदी से उमा सचदेव ने की मुलाकात

Photo : Twitter

पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिवगंत कर्नल(रि.) एचके सचदेव की पत्नी उमा सचदेव से मुलाकात की है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उमा सचदेव से यादगार मुलाकात हुई।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- "आज श्रीमती उमा सचदेव जी के साथ मेरी एक यादगार बातचीत हुई। वो 90 वर्ष की हैं और उनमें बहुत जोश और आशावाद की भावना है। उनके पति, कर्नल (सेवानिवृत्त) एचके सचदेव एक व्यापक रूप से सम्मानित सैनिक थे। उमा जी पूर्व सेना प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मलिक की चाची हैं।"

आगे पीएम ने कहा- "उमा जी ने मुझे अपने दिवंगत पति द्वारा लिखी गई तीन पुस्तकों की प्रतियां दीं। उनमें से दो गीता से जुड़ी हैं और तीसरी ‘ब्लड एंड टियर्स’ शीर्षक पुस्तक देश के विभाजन की त्रासद अवधि के दौरान कर्नल (सेवानिवृत्त) एच. के. सचदेव के अनुभवों और उनके जीवन पर इसके प्रभाव का मर्मस्पर्शी वृतांत है।"

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने लिखा- "हमने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के रूप में मनाने के भारत के निर्णय पर चर्चा की, जो विभाजन के शिकार उन लोगों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना जीवन शून्य से दोबारा शुरू किया और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान दिया। ऐसे लोग मानव की दृढ़ता और धैर्य के प्रतीक हैं।"

बता दें कि पीएम मोदी ने उमा सचदेव के साथ मुलाकात की फोटो को भी शेयर किया है। जिसमें पीएम मोदी उनके सामने झुके दिख रहे हैं। साथ ही पीएम के अभिवादन से अभिभूत उमा सचदेव हंसती हुई दिख रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article