देश

PM मोदी ने भारत को विकसित बनाने का दिया मंत्र, बोले- आज पूरी दुनिया में हमारे संकल्प की है चर्चा

PM Modi in Durgapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शुक्रवार को 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल देश के उन राज्यों में शामिल है जहां बहुत संख्या में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

Image

पीएम मोदी ने दुर्गापुर ने एक रैली को संबोधित किया (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

PM Modi in Durgapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शुक्रवार को 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा दुर्गापुर, स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है। भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है, और आज इसी भूमिका को मजबूत करने का हमें अवसर मिला है। थोड़ी देर पहले यहां 5,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये सभी परियोजनाएं यहां की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और गैस-आधारित परिवहन तथा अर्थव्यवस्था को बल देंगी।

भारत का विकसित बनाने का दिया मंत्र

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है। इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है।इन बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर है। उन्होंने कहा कि हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। हमारा रास्ता है- विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता, संवेदनशीलता से सुशासन।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल देश के उन राज्यों में शामिल है जहां बहुत संख्या में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। कोलकाता मेट्रो का तेजी से विस्तार हो रहा है। नई रेल लाइनें बिछाने का काम, चौड़ीकरण और बिजलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। अनेक रेलवे स्टेशन आधुनिक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दो और रेलवे ओवरब्रिज पश्चिम बंगाल को मिले हैं। यह तमाम काम बंगाल के लोगों का जीवन आसान बनाने में मदद करेंगे। हमने यहां के एयरपोर्ट को भी उड़ान योजना से जोड़ा है। बीते एक वर्ष में ही पांच लाख से ज्यादा यात्री इससे जरिए सफर कर चुके हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article