देश

मानसूत्र सत्र से पहले राजनाथ सिंह के आवास पर BJP नेताओं की बड़ी बैठक; अमित शाह सहित कई नेता मौजूद

Monsoon Session: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवासा पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में आगामी मानसून सत्र से पहले सरकार की रणनीति को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। सरकार ने आगामी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कुल आठ नए विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (बाएं) और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (दाएं) (फाइल फोटो: PTI)

Photo : PTI

Monsoon Session: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवासा पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में आगामी मानसून सत्र से पहले सरकार की रणनीति को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। इस बैठक में मानसूत्र सत्र के दौरान होने वाले संभावित विधायी कार्यों के बारे में जानकारी दी जा सकती है।

आठ नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार

सरकार ने आगामी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कुल आठ नए विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई है जिनमें भू-विरासत स्थलों और भू-अवशेषों के संरक्षण और सुरक्षा से संबंधित एक विधेयक भी शामिल है।

मानसून सत्र के लिए प्रस्तावित विधेयकों में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है और 21 अगस्त तक दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें प्रस्तावित हैं।

इस सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच तीखी नोकझोंक होने की संभावना है। सरकार और विपक्ष के बीच संभावित टकराव के बिंदुओं में इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मामला भी शामिल होगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article