देश

पीएम मोदी ने किया इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन; एआई के क्षेत्र में नवाचार, निवेश और सहयोग पर होगा मंथन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 16, 2026, 08:21 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ 16 से 20 फरवरी 2026 तक हो रहा है। समिट की थीम सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है।

​​PM Modi

पीएम मोदी। (सांकेतिक चित्र)

Photo : BCCL

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी गतिविधियों पर केंद्रित प्रदर्शनी ’इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही स्टार्टअप कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी किया। वे अलग-अलग स्टॉल पर भी गए और प्रदर्शनी में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान जियो AI पवेलियन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेल्थकेयर, एजुकेशन, कल्चर और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस में कंपनी के AI-लेड ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया।

यह एक्सपो देश में उभरती एआई पारिस्थितिकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसमें 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। साथ ही 13 देशों के मंडप भी स्थापित किए गए हैं, जो एआई क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करते हैं। इस प्रदर्शनी में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान एवं शोध संगठन, केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय साझेदार एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं। यह आयोजन एआई के क्षेत्र में नवाचार, निवेश और सहयोग के अवसरों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है AI Summit?

AI Summit एक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होता है, जिसमें दुनिया भर के देशों के प्रतिनिधि, टेक कंपनियां, नीति-निर्माता, वैज्ञानिक और उद्योग जगत के विशेषज्ञ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इसका मकसद एआई तकनीक के विकास, उसके सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग, नियमों, नैतिक मानकों और वैश्विक सहयोग की रूपरेखा तय करना होता है। हाल के वर्षों में एआई के तेज विकास- खासतौर पर जनरेटिव एआई-के बाद कई देशों ने मिलकर वैश्विक स्तर पर इसके जोखिम और अवसरों पर चर्चा शुरू की।

कहां-कहां हुआ AI Summit का आयोजन?

वैश्विक स्तर पर एआई गवर्नेंस और सुरक्षा को लेकर औपचारिक शिखर बैठकों की शुरुआत 2023 से हुई। भारत से पहले तीन प्रमुख देशों में उच्च-स्तरीय AI Summit आयोजित हो चुके हैं, जहां एआई के जोखिम, नियमन और वैश्विक सहयोग जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई थी। अब इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ 16 से 20 फरवरी 2026 तक हो रहा है। समिट की थीम सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

End of Article