देश

PM Modi Himachal Visit: हिमाचल को 3650 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, बिलासपुर में करेंगे एम्स का उद्घाटन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 07:20 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (5 October) को हिमाचल प्रदेश का दौरे पर रहेंगे। जहां वह बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन करेंगे और साथ ही 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही यहां वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जहां वो कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी हिमाचल के बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम बिलासपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएमओ के अनुसार कुल मिलाकर पीएम 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कुल्लू के ढालपुर मैदान में कुल्लू दशहरा समारोह में भी शामिल होंगे।

क्या है कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-105 पर पिंजौर से नालागढ़ तक करीब 31 किलोमीटर लंबी परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिस पर 1,690 करोड़ रुपये का खर्च आएगा है। चार लेन के इस राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 18 किमी का हिस्सा हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आता है और शेष भाग हरियाणा में पड़ता है। यह राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक केंद्र नालागढ़-बद्दी में बेहतर परिवहन सुविधा सुनिश्चित करेगा और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति देगा। साथ ही यह राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नालागढ़ में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क की भी आधारशिला रखेंगे। इस मेडिकल डिवाइस पार्क में उद्योग स्थापित करने के लिए पहले ही 800 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में काफी वृद्धि होगी।

यहां भी होंगे शामिल

पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में भी शामिल होंगे। यह उत्सव 5 से 11 अक्टूबर तक कुल्लू के ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा। यह पहली बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लेंगे। ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री मोदी दिव्य रथ यात्रा और देवताओं की भव्य सभा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article