देश

'आर्थिक साझेदारी को सुदृढ़ करने का मौका...', PM मोदी ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना

PM Modi UK Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे इन दोनों देशों के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ होंगे। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री माननीय सर केअर स्टार्मर के साथ मेरी बैठक के दौरान, हमें अपनी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।’’

Image

पीएम मोदी ब्रिटेन के लिए हुए रवाना (फोटो साभार: PMOIndia)

Photo : Twitter

PM Modi UK Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे इन दोनों देशों के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने प्रस्थान वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग है, जिसमें व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री माननीय सर केअर स्टार्मर के साथ मेरी बैठक के दौरान, हमें अपनी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।’’

महाराजा चार्ल्स तृतीय से मिलेंगे PM मोदी

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी महाराजा चार्ल्स तृतीय से भी मिलेंगे। इसके बाद, मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर इस द्वीप देश की यात्रा करेंगे। इसे मुइज्जू के शासनकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में ठहराव आने के बाद एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

मोदी मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है। मैं राष्ट्रपति मुइज्जू और अन्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों के लिए उत्सुक हूं, ताकि व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के हमारे संयुक्त दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए हमारा सहयोग मजबूत हो। पीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा के ठोस परिणाम निकलेंगे, लोगों को लाभ होगा और भारत की ‘‘पड़ोसी प्रथम’’ नीति को बढ़ावा मिलेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article