देश

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को मिलाया फोन; पश्चिम एशिया के हालातों पर हुई चर्चा, इस बात पर दोनों सहमत

पश्चिम एशिया में जारी टकराव को आज एक महीना हो गया। इस दौरान वहां शांति स्थापना के कई प्रयासों के बावजूद इसमे सफलता मिलती नहीं दिखती। वहीं, आज वहां के हालातों पर पीएम मोदी और सऊदी अरब के उनके समकक्ष क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फोन पर बात की।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

Photo : PTI

पश्चिम एशिया में जारी जंग के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सऊदी अरब के समकक्ष और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों के बीच पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की हुई बात

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने दोहराया कि भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा करता है। उन्होंने लिखा, 'मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। इस दौरान मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की भारत की निंदा को दोहराया।'

'शिपिंग लाइनों को चालू रखना आवश्यक'

उन्होंने आगे कहा कि वार्ता के दौरान हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि शिपिंग लाइनों को चालू रखना आवश्यक है।उन्होने बताया, 'हम नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और जहाजरानी मार्गों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए मैंने उन्हें धन्यवाद भी दिया।

ट्रंप ने भी हाल ही में पीएम मोदी को किया था फोन

इससे पहले पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर कई वैश्विक नेताओं से बात की है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया था। उस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है और यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे,पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article