देश

'तमिलनाडु में CMC को बढ़ावा देने वाली है सरकार'; DMK पर बरसे PM मोदी, बोले- 'डबल इंजन' सरकार का बनना निश्चित

PM Modi In Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मदुरन्थकम में एनडीए की एक रैली को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु के लोग द्रमुक सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि द्रमुक सरकार ‘सीएमसी’ है, यानी भ्रष्टाचार (करप्शन), माफिया और अपराध (क्राइम) को बढ़ावा देने वाली सरकार है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

PM Modi In Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मदुरन्थकम में एनडीए की एक रैली को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु के लोग द्रमुक सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि द्रमुक सरकार ‘सीएमसी’ है, यानी भ्रष्टाचार (करप्शन), माफिया और अपराध (क्राइम) को बढ़ावा देने वाली सरकार है।

'डबल इंजन सरकार का बनना निश्चित'

पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने विधानसभा चुनाव में द्रमुक और सीएमसी (भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध) को बढ़ावा देने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है तथा भाजपा नीत एनडीए की 'डबल इंजन' सरकार का बनना निश्चित है। उन्होंने कहा कि द्रमुक सरकार का लोकतंत्र और जवाबदेही से कोई लेना-देना नहीं है, वह केवल एक परिवार के लिए काम करती है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में एनडीए सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। 2014 से पहले जब दिल्ली में द्रमुक और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार थी, उस दौरान तमिलनाडु के विकास के लिए बहुत कम फंड दिया जाता था।

द्रमुक सरकार की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार और वंशवाद: अन्नाद्रमुक

अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को द्रमुक के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि उसकी एकमात्र उपलब्धि तमिलनाडु में 'भ्रष्टाचार' और 'वंशवादी शासन को कायम रखना' है। विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की पहली रैली को संबोधित करते हुए अन्नाद्रमुक नेता ने कहा कि अपने बेटे उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने वाले मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन केवल अपने बेटे को ही मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

चेन्नई से लगभग 87 किलोमीटर दूर स्थित मदुरंतकम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करते हुए पलानीस्वामी ने कहा, ''द्रमुक सरकार की साढ़े चार साल की अवधि में एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार है... स्टालिन ने अपने बेटे उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।'' उन्होंने कहा कि राजग एक मजबूत और विजयी गठबंधन है तथा यह द्रमुक को चुनाव में हराएगा। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ''हम विधानसभा की 210 सीट जीतेंगे और द्रमुक को सत्ता से बाहर कर घर भेजेंगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!