PM Modi News: राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितने गंभीर और पेशेवर हैं, निजी जिंदगी में वह उतने ही जिंदादिल इंसान भी हैं। हालांकि, जब बात बच्चों हो तो उनके साथ पीएम मोदी भी बच्चे ही बन जाते हैं। ऐसा कई मौकों पर देखा भी गया है, जब विदेश यात्राओं के दौरान पीएम मोदी बच्चों से मिले तो उन्हीं के होकर रह गए। यही कारण है कि बच्चों को प्रधानमंत्री का यह अंदाज काफी भाता भी है।
सोमवार को 10 साल की अविका राव ने भी प्रधानमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। अविका को यह मुलाकात इतनी पसंद आई कि उन्होंने पीएम मोदी को अपना 'आजोबा' (मराठी में दादा जी) बना लिया। साथ ही उन्हें पीएम मोदी दुनिया के सबसे Coolest Person भी लगे।

Pm Modi
सांसद पूनम महाजन की बेटी हैं अविका
अविका राव दो बार से भाजपा सांसद पूनम महाजन की बेटी हैं। वह सोमवार को अपने पिता, मां, भाई और दादी के साथ प्रधानमंत्री आवास पहुंची और पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें, पूनम महाजन भापजा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं। अविका ने प्रधानमंत्री मोदी को इस मुलाकात के दौरान तोहफा देने के लिए अपने हाथों से कार्ड बनाया। इस कार्ड में उन्होंने पीएम मोदी के लिए खास संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को 'आजोबा' कहकर संबोधित किया और आशीर्वाद मांगा।भाई-बहन की लड़ाई सुन हंस पड़े पीएम मोदी
अविका से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उससे खूब बातें की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अविका और उसके भाई से घुड़सवारी के अनुभव के बारे में पूछा और भाई-बहन के झगड़े को लेकर भी मजाक किया। अविका ने बताया कि भाई उसका खाना खा जाता है, यह सुनते ही पीएम मोदी ठहाका लगाकर हंस पड़े।
pm modi with Avika Rao
