देश

S-400 वाली फोटो लगाकर किस पाकिस्तानी ने दी PM मोदी को बधाई, शख्स का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पाकिस्तान से औपचारिक बधाई नहीं आई, लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने मोदी को S-400 डिफेंस सिस्टम के साथ शुभकामना संदेश भेजा है।

Image

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पीएम मोदी को दी बधाई। (फोटो सोर्स: narendra modi x handle)

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के नेताओं की ओर से कोई बधाई संदेश सामने नहीं आई। गौरतलब है कि पाकिस्तान के एक नागरिक ने न सिर्फ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी बल्कि डिफेंस सिस्टम एस-400 के साथ उनकी तस्वीर भी पोस्ट की।

दानिश कनेरिया ने पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी को जन्मदिन की अलग अंदाज में शुभकामनाएं देने वाले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,"माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और भारत को शांति एवं समृद्धि की ओर ले जाने में निरंतर सफलता प्रदान करे।"

ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था S-400 का कमाल

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूस की मिसाइली डिफेंस सिस्टम एस-400 ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत को ऑपरेशन सिंदूर में मिली जबरदस्त कामयाबी के बाद पीएम मोदी पंजाब स्थित आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे। वहां, जाकर उन्होंने जवानों से मुलाकात की थी। वहीं, पीएम मोदी की तस्वीर खीची गई थी, जहां फोटो के बैकग्राउंड में एस-400 डिफेंस सिस्टम दिख रहा है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने देश के 26 निर्दोश नागरिकों की जान ले ली थी। इसके बाद आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने सैन्य अभियान को अंजाम दिया था। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत पर 100 से ज्यादा ड्रोनों से हमला कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article