देश

राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, नागरिकता पर सवाल उठाने वाले नहीं दे पाए ठोस सबूत, कोर्ट ने याचिका की खारिज

Rahul Gandhi Citizenship Row: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने बड़ी राहत दी। दरअसल, याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि ब्रिटिश नागरिक हैं।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Citizenship Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने बड़ी राहत दी। कोर्ट ने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका को वापस लिए जाने के आधार पर खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके।

राहुल गांधी को मिली राहत

न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति अब्देश कुमार चौधरी की पीठ ने सोमवार को यह आदेश पारित किया था, जिसे बुधवार को उपलब्ध कराया गया। यह मामला कर्नाटक के एक भाजपा कार्यकर्ता की ओर से राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर लगाए गए इसी तरह के आरोपों से अलग है।

याचिकाकर्ता की क्या थी मांग

दरअसल, याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि ब्रिटिश नागरिक हैं। याचिकाकर्ता अशोक पांडे और रजनीश कुमार सिंह ने याचिका में 'क्वो वारंटो रिट' जारी करने की मांग की थी। बता दें कि क्वो वारंटो रिट का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब किसी व्यक्ति के सार्वजनिक पद पर बने रहने की पात्रता पर सवाल उठाया जाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article