एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर सवाल उठाए। स्वरा ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया जौहर का सीन रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत संदेश दे सकता है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। हालांकि, स्वरा ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात रानी पद्मावती या किसी सती महिला को कायर बताने के लिए नहीं थी। वहीं, बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने स्वरा पर निशाना साधते हुए एक रैप शेयर किया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'ऐसी फिल्में करने से अच्छा मैं सन्यांस...' Taapsee Pannu ने Kiara Advani को मारा ताना??)
कंगना रनौत का फूटा गुस्सा
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘पद्मावत’ का AI वर्जन नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक रैप सॉन्ग चल रहा है, जिसमें स्वरा भास्कर को निशाना बनाते हुए रानी पद्मावती का जिक्र किया गया है। रैप की लाइनों में कहा गया है, “चलो कुछ नासमझों को इतिहास सिखाते हैं... रानी पद्मावती को कायर कहने वालों को उनकी औकात दिखाते हैं।”बताया जा रहा है कि यह एडिटेड वीडियो Mayur Mogre नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया था, जिसमें स्वरा भास्कर को टारगेट किया गया है। इसी वीडियो को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। कंगना रनौत का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)
स्वरा भास्कर ने कही थी ये बात
सोमवार को एक इवेंट के दौरान स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर अपनी राय रखी। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वरा ने कहा कि फिल्म का क्लाइमैक्स देखते हुए उनके मन में ख्याल आया कि अगर वह खुद रेप सर्वाइवर होतीं, तो शायद उन्हें यह महसूस होता कि सम्मान बचाने के लिए जान न देने की वजह से वह कायर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी कहानी रेप सर्वाइवर्स को यह संदेश देती है कि उन्हें जीने का अधिकार नहीं है। स्वरा ने इस सीन को बेहद परेशान करने वाला और गलत बताया। हालांकि, मंगलवार को स्वरा ने अपने बयान पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला जा रहा है और उनके बयान को गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। स्वरा ने साफ किया कि उन्होंने रानी पद्मावती या महल की दूसरी महिलाओं को कायर नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ यह बताना चाह रही थीं कि फिल्म का क्लाइमैक्स देखते समय उनके मन में एक रेप सर्वाइवर के नजरिए से यह सवाल आया था। स्वरा ने कहा कि अगर कोई महिला रेप के बाद जिंदा बचती है, तो उसे अपनी जिंदगी खत्म न करने के लिए खुद को कायर महसूस नहीं करना चाहिए। उनका सवाल फिल्म में दिखाए गए जौहर के दृश्य और उसके संभावित संदेश को लेकर था।
