देश

पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा, भारत का फूटा गुस्सा; कहा-'ये खौफनाक विफलता है'

पाकिस्तान में सौ साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने इसे 'Alarming Failure' बताते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ा और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

Image

भारत ने इसे 'Alarming Failure' बताया (फाइल फोटो)

लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर नारोवाल के सिराज गांव में स्थित हिंदू मंदिर को कथित तौर पर 21 अगस्त को गिरा दिया गया। जहां अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस इमारत को जानबूझकर इसलिए गिराया गया ताकि इसकी जमीन का इस्तेमाल मदरसे के लिए किया जा सके, वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण यह ढांचा ढह गया।

भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सौ साल पुराने हिंदू मंदिर को गिराए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मंदिर की जमीन पर या उसके पास मदरसा बनाने के लिए इसे गिराया गया। भारत ने इसे अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा-स्थल पर एक परेशान करने वाला हमला और धार्मिक धरोहर की सुरक्षा करने में अधिकारियों की 'चिंताजनक' विफलता (Alarming Failure) का संकेत बताया है।

मंदिर को कथित तौर पर 21 अगस्त को गिरा दिया गया

लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर नारोवाल के सिराज गांव में स्थित मंदिर को कथित तौर पर 21 अगस्त को गिरा दिया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण सौ साल से भी पुरानी यह इमारत ढह गई। भारत ने इस जगह की सुरक्षा करने में पाकिस्तानी अधिकारियों की नाकामी पर भी सवाल उठाए।

'अपवित्र' किए गए मंदिर को बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाए'

उन्होंने कहा, 'अधिकारियों की साफ तौर पर दिख रही बेरुखी और इस सदी पुराने मंदिर की सुरक्षा न कर पाना चिंताजनक है।' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान सरकार से इस तोड़-फोड़ की तुरंत और पारदर्शी जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराने की मांग की है। साथ ही, इस्लामाबाद से यह भी कहा गया है कि वह 'अपवित्र' किए गए मंदिर को बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाए और अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और भलाई के साथ-साथ उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने के अपने बुनियादी कर्तव्य को पूरा करे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article